
बी.एल शाक्य, ब्यूरो चीफ
कोलारस। इस समय हर तरफ भाजपा के संगठन चुनाव की चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन कोलारस में मंडल अध्यक्ष के चुनावों को लेकर कुछ और ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोलारस में मुख्य धारा के कार्यकर्ताओं को साइड लाइन कर अपने अपने चहेतों को आगे किया जा रहा है।
जिससे मंडल अध्यक्ष के चुनाव में किसी ऐसे व्यक्ति की घोषणा हो जाये जिसे कार्यकर्ता ही न चाहते हों। बता दें कि वर्तमान में कोलारस के कार्यकर्ताओं के काम के लिए कोई सुनने वाला नही है। भाजपा के जिम्मेदार कांग्रेस के नेताओं की शिकायत तक करने में पीछे रहते हैं।
कोलारस मण्डल अध्यक्ष हेतु सर्वप्रथम बूथ समितियों के चुनाव होने हैं। जिसके लिए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाकर चुनाव प्रभारी को बूथ समितियों के चुनाव प्रभारी बनाने थे। परंतु अपने गिने चुने कार्यकर्ताओ की मीटिंग बुलाकर खानापूर्ति कर समाप्त कर दी गई। जिसमें किस कारण से चुनाव प्रभारी नही आ सके थे।
लेकिन बाद में चुबाव प्रभारी को गुमराह करते हुए घर पर बैठकर बूथ समितियों के प्रभारी बना दिए और लिस्ट चुनाव प्रभारी को सौंप दी। इस लिस्ट को फाइनल होने के बाद भी गोपनीय रखा गया है। क्योंकि इसमें कोलारस भाजपा के बहुत सीनियर ओर सक्रिय कार्यकर्ताओं को षड्यंत्र के तहत दूर रखा गया है। जबकि अपने नजदीकी लोगों को तबज्जो दी गयी है। जिससे मण्डल के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष है।