दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर। गोविन्द दुबे।।जिले के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि रत्न स्व. श्याम सुन्दर नारायण मुशरान की जयंती के अवसर पर 23 नवम्बर 2026 को एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा स्थानीय मुशरान पार्क में संस्था परिवार के प्रेरणा स्त्रोत स्व. श्याम सुन्दर नारायण मुशरान की प्रतिमा के समक्ष प्रातः 10ः30 बजे पुष्पांजलि सभा एवं मौन श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार गर्ग ने स्व. मुशरान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार एन.सी.सी. अधिकारी मेजर डॉ. पराग नेमा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रषासनिक अधिकारी डाॅ. एस.एन. राव, जी.डी. उमरे, लेफ्टि. जितेन्द्र मिश्रा, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय नीलेश सोनी कल्पना यादव, रीतेष मालवीय, श्रीमती माधुरी पटवा, शिशिर मिश्रा, हेमराज सेन, आलोक शर्मा, फूल सिंह धानक, श्रीमती आकांक्षा नामदेव, श्रीमती प्रतिक्षा दीक्षित, सुश्री दीक्षा केवट, श्रीमती नीरू जोशी, दिनेश पटेल, श्रीमती रचना साहू, सुश्री मुस्कान वारी, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं रासेयो स्वयसेवकों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Designed with WordPress