कलाकारों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, संगीत और सौहार्द के बीच मनाया पर्व
दीपक सराठे -दैनिक दिव्य गोरव न्यूज
गोटेगांव। दीपावली पर्व के अवसर पर श्रीधाम म्यूजिकल ग्रुप गोटेगांव की ओर से ग्रुप के अध्यक्ष रामनारायण पटेल के निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संगीत जगत से जुड़े कलाकारों एवं ग्रुप के सदस्यों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर कलाकारों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार की खुशियां मनाईं। संगीत और कला से जुड़े साथियों का एक स्थान पर एकत्रित होना समारोह का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में पुराने अनुभवों को साझा करने के साथ आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देते हैं। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है।
समारोह में ग्रुप अध्यक्ष रामनारायण पटेल के साथ रुद्र प्रताप सिंह राठौर, विश्वनाथ सिंह आर्य, उमेश शर्मा, नीरज पटेल, मास्टर आयुष, सागर बरेल, मेरसिंह पटेल, राजू सेन, राजेंद्र कतिया, पं. सुशील दुबे, राजेश दुबे, रुपेश सराफ, भगवत पटेल, मीडिया प्रभारी रघुनाथ राय, तखत सिंह, संजू साहू, छोटू माई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का माहौल दीपावली की खुशियों, आपसी सद्भाव और आत्मीयता से सराबोर रहा। सभी ने भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply