विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर एवं अतिथियों की उपस्थिति में दीपावली मुहूर्त पर हुआ नीलामी का शुभारंभ,

33 हजार प्रति क्विंटल में बिकी लहसुन की पहली उपज पार्वती ट्रेंडिंग ने खरीदी पहली बोली
आष्टा। नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में संचालित उन्नतिशील लहसुन-प्याज मंडी में दीपावली पर्व के अवकाश के पश्चात शुक्रवार को परंपरानुसार दीपावली मुहूर्त पर नीलामी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। उन्नतिशील फल-सब्जी लहसुन-प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष  नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओं, मंडी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं व्यापारी भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर थे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, कृषि उपज मंडी सचिव नरेंद्र मेश्राम, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, महिला नेत्री श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर, सकल हिंदू समाज संयोजक  मुकेश नामदेव, अजय अर्जुन सहित नगर के पुरोहित पंडित मनीष पाठक एवं मयूर पाठक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं आरती कर किया गया। सभी अतिथियों ने मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए नवीन व्यापारिक वर्ष के शुभारंभ पर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं व्यापार में उन्नति की कामना की।
पहली बोली में 33 हजार रुपये प्रति क्विंटल में बिकी लहसुन
दीपावली मुहूर्त की पहली नीलामी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कृषक  गोलू ढकनी द्वारा लाई गई लहसुन की उपज की पहली बोली 33,000 रुपये प्रति क्विंटल लगी, जिसे पार्वती ट्रेडिंग कंपनी के प्रो मनोज परसराम कुशवाहा ने खरीदा। इस शुभ अवसर पर विधायक  गोपाल सिंह इंजीनियर ने प्रथम कृषक  गोलू ढकनी एवं प्रथम खरीददार  मनोज कुशवाहा का पुष्पमाला एवं केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर दीपावली एवं नवीन व्यापारिक वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
किसान और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक, दोनों की समृद्धि से ही मंडी की उन्नति : विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर
इस अवसर पर विधायक  गोपाल सिंह इंजीनियर ने सभी किसान भाइयों, व्यापारी बंधुओं एवं नगरवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कृषि और व्यापार हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर अपनी उपज तैयार करता है और व्यापारी उस उपज को उचित बाजार उपलब्ध कराता है। किसान एवं व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों के हितों का संरक्षण होना चाहिए। मंडी में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और व्यापारियों को भी सुचारू रूप से व्यापार करने का अवसर मिले, इसके लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करना चाहिए। उन्होंने प्रथम नीलामी की शुभ शुरुआत पर किसान एवं व्यापारी दोनों को बधाई दी।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने उद्बोधन में सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आष्टा की उन्नतिशील लहसुन-प्याज मंडी क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन रही है। इस मंडी की निरंतर प्रगति के लिए आवश्यक है कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें उनकी मेहनत का उचित दाम मिले। साथ ही व्यापारियों को भी व्यापार के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी दोनों की खुशहाली से ही क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि संभव है।
वरिष्ठ पत्रकार  नरेंद्र गंगवाल ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्नतिशील लहसुन-प्याज मंडी ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मंडी की वास्तविक सफलता तभी है जब किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले, व्यापारियों को अच्छा व्यापार मिले और पूरी व्यवस्था पारदर्शिता एवं आपसी विश्वास के साथ संचालित हो। उन्होंने व्यापारी संघ द्वारा आयोजित इस परंपरागत दीपावली मुहूर्त कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन किसान, व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
किसान-व्यापारी हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा व्यापारी संघ : नरेंद्र कुशवाहा
उन्नतिशील फल-सब्जी लहसुन-प्याज व्यापारी संघ अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद  नरेंद्र कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, किसान भाइयों एवं व्यापारी साथियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली के पावन पर्व के पश्चात मंडी की नीलामी का शुभारंभ हम सभी के लिए उत्साह और नई उम्मीदों का अवसर है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी संघ का हमेशा प्रयास रहेगा कि मंडी में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलें, उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो तथा व्यापारियों को भी सुचारू और व्यवस्थित व्यापार करने का अवसर मिले। किसान और व्यापारी दोनों मंडी व्यवस्था के महत्वपूर्ण अंग हैं। दोनों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और बेहतर समन्वय बना रहे, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रथम नीलामी में 33 हजार रुपये प्रति क्विंटल की बोली को शुभ शुरुआत बताते हुए किसान गोलू ढकनी एवं प्रथम खरीददार मनोज कुशवाहा को बधाई दी।
पत्रकार बंधुओं एवं अतिथियों का शाल-श्रीफल, साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान
इस अवसर पर व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा द्वारा उपस्थित अतिथियों, सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों का शाल-श्रीफल, केसरिया साफा एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
सम्मानित पत्रकारों में श्री सुशील संचेती, श्रीमती किरण रांका, बाबू पांचाल, राजीव गुप्ता, जहुर मंसूरी, इसराइल मंसूरी, अबरार भाई, राकेश बैरागी, धनंजय जाट, कमल पांचाल, ओंकार सिंह गुप्तचर (मीडिया), संजय वर्मा, अभिषेक जैन, बाबू सिसोदिया, शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य पत्रकार बंधु शामिल रहे।
वहीं मंडी के अधिकारी एवं कर्मचारी अशोक कुमार माली, बहादुर सिंह मेवाड़ा, जितेंद्र ठाकुर, शुभम मेवाड़ा, अर्जुन मेवाड़ा, हुकुम परमार, अखिलेश परिहार, राजमल चौहान, हरी बाबू सहित उपस्थित कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उन्नतिशील लहसुन-प्याज व्यापारी संगठन के सचिव साबिर राईन, आशिक मामा, सुशील कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जफर राईन, शोहकत भाई, नासिर भाई, अजीज भाई, विनोद तिवारी, धर्मेंद्र, रेहान अली, शहजाद भाई, रफीक मोदी, कल्लू भाई खड़ी, पप्पू भाई खड़ी, आजाद भाई राईन, जगदीश कुशवाहा पटेल, अमरचंद कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापारी संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, मंडी अधिकारियों-कर्मचारियों, किसान भाइयों एवं व्यापारी साथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Designed with WordPress