जिला अस्पताल में प्रतिदिन और ब्लॉकों में तय दिनों पर मिलेंगी नसबंदी सेवाएंहरदा,परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में महिला एवं पुरुष नसबंदी सेवाओं और परिवार नियोजन के साधनों के परामर्श को सुचारू बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब जिला चिकित्सालय हरदा में प्रतिदिन और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह के निर्धारित दिनों पर विशेषज्ञ सर्जन अपनी सेवाएं देंगे। जिला चिकित्सालय हरदा में हितग्राहि
यों को प्रतिदिन नसबंदी एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चार सर्जनों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें डॉ. विपिन जैन एलटीटी, सीटीटी एवं एनएसव्हीटी सर्जन, डॉ. आभा जैन सीटीटी सर्जन, डॉ. मीनाक्षी पटेल सीटीटी सर्जन तथा डॉ. नवीन चौधरी सीटीटी सर्जन शामिल हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों की सुविधा के लिए सर्जन विशेषज्ञ डॉ. विपिन जैन को सप्ताह के तय दिनों पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं देने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके तहत सिराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक मंगलवार को, खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक गुरुवार को, टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक शुक्रवार को तथा हरदा जिला चिकित्सालय में प्रत्येक शनिवार को सेवाएं दी जाएंगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने पात्र दंपत्तियों और हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिवार कल्याण की निःशुल्क सेवाओं एवं परामर्श का लाभ उठाएं।हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट
Leave a Reply