जिला अध्यक्ष सिद्धड के नेतृत्व में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग
दैनिक दिव्य गौरव धार जिला ब्यूरो चीफ शंकरलाल मारू मोयाखेड़ा सरदारपुर
सरदारपुर। तहसील के ग्राम खुटपला स्थित श्री गोपालकृष्ण गौशाला समिति एवं उसके पदाधिकारियों के समर्थन में क्षत्रिय मारु कुमावत समाज संगठन जिला धार ने आवाज उठाई है। सोमवार को संगठन के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिद्ध (कोद) के नेतृत्व में समाजजनों एवं गौशाला समिति से जुड़े सदस्यों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय सरदारपुर को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से गौशाला समिति एवं उसके पदाधिकारियों के विरुद्ध बार-बार की जा रही कथित झूठी शिकायतों, फर्जी लेटरहेड के दुरुपयोग तथा भ्रामक प्रचार के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम खुटपला में संचालित श्री गोपालकृष्ण गौशाला में शासन-प्रशासन तथा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहा है। इसके बावजूद गौशाला एवं उसके पदाधिकारियों को लेकर लगातार शिकायतें किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं गौभक्तों में नाराजगी है।
समाज संगठन ने आरोप लगाया कि ग्राम खुटपला निवासी मनोहर पिता पूरण भारती द्वारा गौशाला के संबंध में बार-बार शिकायतें की जा रही हैं। पूर्व में भी इन शिकायतों की जांच की जा चुकी है। इसके बावजूद कथित रूप से फर्जी लेटरहेड का उपयोग कर पुनः शिकायतें की जा रही हैं। ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष भेरूलाल मालवीय, कोषाध्यक्ष रामचंद्र मारु सहित अन्य सदस्यों को झूठे प्रकरणों में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है।
ज्ञापन में संबंधित व्यक्ति द्वारा पशु चिकित्सा विभाग पर लगाए गए गंभीर आरोपों की भी निष्पक् जांच कराने की मांग की गई। समाजजनों का कहना है कि श्री गोपालकृष्ण गौशाला क्षेत्र की प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है। गौशाला की छवि धूमिल करने के प्रयासों से ग्रामीणों और गौभक्तों में आक्रोश व्याप्त है।
समाज संगठन ने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि शिकायतें झूठी और दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस अवसर पर क्षत्रिय मारु कुमावत समाज संगठन जिला धार के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सिद्ध (कोद), जिला प्रभारी रमेशचंद्र तलाइचा (राजगढ़), गौशाला समिति के अध्यक्ष भेरूलाल मालवीय, कोषाध्यक्ष रामचंद्र मारु , शंकर लाल मारु पेंटर साहब पत्रकार,दिनेश चौधरी तहसील अध्यक्ष, धर्मचंद युवा तहसील अध्यक्ष, देवीलाल श्रीकार , भेरूलाल चौधरी, कैलाश चौधरी, तेजू सालेचा, मदनलाल लाबरिया, रामचंद्र जी करोड़ीवाल, दीपक चौधरी पत्रकार, दिनेश चौधरी पत्रकार,नवीन गोयल पत्रकार, दिनेश चौधरी, विष्णु चौधरी, शंकर लाल मारू लड़ना मोयाखेड़ा,सहित समाजजन एवं गौभक्त उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, प्रभारी मंत्री जिला धार एवं कलेक्टर धार को भी प्रेषित की गई है। यह जानकारी धार जिला मीडिया प्रभारी शंकरलाल मारू लाडना मोयाखेड़ा द्वारा दी गई

Leave a Reply