दैनिक दिव्य गौरव न्यूज़ छिंदवाड़ा श्री कमलनाथ जी के जन्मदिन पर धनौरा में 11,00 दीप प्रज्वलित,

छिंदवाड़ा से छह दशक पुराने जुड़ाव को किया याद

मध्य प्रदेश/छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम धनौरा में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री कमलनाथ जी का जन्मदिन 11,00 दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। आयोजन में स्थानीय लोगों ने भागीदारी करते हुए उनके लंबे राजनीतिक सफर और छिंदवाड़ा क्षेत्र से उनके जुड़ाव को याद किया।

श्री कमलनाथ जी का छिंदवाड़ा से राजनीतिक संबंध लगभग छह दशकों पुराना है। नौ बार लोकसभा सांसद रहने के साथ केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय एवं प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान छिंदवाड़ा उनकी राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है।

इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण पहलू क्षेत्र के उन परिवारों की भागीदारी भी रही, जिनका श्री कमलनाथ जी से व्यक्तिगत संपर्क और जुड़ाव रहा है। स्थानीय स्तर पर ऐसे अनेक परिवार हैं, जिनके सदस्यों को उनके माध्यम से रोजगार के अवसर मिले, युवाओं को आगे बढ़ने में सहयोग मिला और कई लोगों को अपने व्यवसाय को स्थापित करने अथवा विस्तार देने में मदद मिली। आयोजकों के अनुसार, इन्हीं व्यक्तिगत अनुभवों और पुराने संबंधों को ध्यान में रखते हुए जन्मदिन के अवसर पर दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया।

1100 दीपों का यह आयोजन जन्मदिन समारोह के साथ-साथ छिंदवाड़ा की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे व्यक्तिगत संपर्क, सामाजिक संबंधों और राजनीतिक विरासत की एक झलक भी प्रस्तुत करता है।

स्थान: ग्राम धनौरा
लोकसभा क्षेत्र: छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Designed with WordPress