मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां भारती के महान सपूत, आदि स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय वासुदेव बलवंत फड़के जी की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले वासुदेव बलवंत फड़के का साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
