सर्व प्रयास द्वारा मंगलवार को नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल में पितृहीन  बालिकाओं को दीपावली पर्व त्यौ हार


https://dgnews.co.in/2026/11/05/due-to-a-lack-of-maintenance-and-cleaning-water-does-not-reach-the-tail-end-areas/सामाजिक दायित्व का निर्वहन सभी बहिनों का नैतिक दायित्व – कांठेड़


उज्जैन संवाददाता दैनिक दिव्य गौरव राजमल राज कछवाय

      महिदपुर ,    महिदपुर रोड नगर की सामाजिक संस्था सर्व प्रयास द्वारा मंगलवार को नगर के शासकीय कन्या हाई स्कूल में पितृहीन  बालिकाओं को दीपावली पर्व त्यौ हार मनाने के भाव के साथ नये कपडे वस्त्र ,मिठाई, राशन सामग्री पटाखे, घर आंगन में रांगोली बनाने के लिये विभिन्न प्रकार के रंगों की किट वितरित की गई ,
          पितृ विहीन बालिकाओं के चेहरे पर किट प्राप्त करने के दौरान खुशी का भाव दिखाई दिया ,सर्वप्रथम संस्था की नगर प्रभारी स्नेह लता कांठेड़ ने इस दौरान कहा समाज में पितृहीन बालिका ओं को समय-समय पर उन्हें पढ़ाई ,सामाजिक ,धार्मिक त्यौहार पर उनकी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष मदद करने का भाव सभी में होना चाहिये, यह हमारा सामाजिक दायित्व के साथ-साथ नैतिक दायित्व है, किट वितरण कार्यक्रम के दौरान अन सूईया पोरवाल, हिमानी सेठिया, हेमलता उपाध्याय ,पूनम रॉय ,स्नेहलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्व प्रयास संस्था की सदस्य उपस्थित रही
         संस्था की हिमानी सेठिया ने बताया कक्षा नवीं की रानू डाबी, राधा कुंवर, कक्षा 11वीं की अ नामिका कुंवर कक्षा 12वीं की शिवानी सेन,स्नातक प्रथम वर्ष की कोमल कैथवाल  को संस्था की और से फेस्टिवल किट प्रदान की गई।।https://dgnews.co.in/2026/11/05/due-to-a-lack-of-maintenance-and-cleaning-water-does-not-reach-the-tail-end-areas/


Leave a Reply