मरम्मत-सफाई के अभाव में टेल क्षेत्र तक नहीं पहुंचता पानी




संवाददाता गोविन्द दुबे बरेली



बरेली/बाड़ी स्थित बारना बांध की दायी और बायी मुख्य नहरे बरेली बाड़ी उदयपुरा तहसीलों के साथ बुधनी तहसील के बक्तरा क्षेत्र में सैकड़ो किलोमीटर तक नहरे फैली हुई है। नहरो की हालत खराब बनी हुई है उनकी मरम्मत साफ सफाई न किए जाने से नहरो में पानी की रुकावट और टेल क्षेत्र में महीना बाद पलेवा सिंचाई के लिए पानी पहुंच पाता है। जिससे किसान चिंतित बने हुए हैं।


सैकड़ों किलोमीटर में फैली वारना बांध की नहरें

धान कटाई एवं बोवनी कार्य जोर-शोर से चल रहा है। किसानों द्वारा जमीन की बखरनी बाद पलेवा और फिर गेहूं चना इत्यादि की बोबनी की जाएगी।

नहरों में पानी छोड़ने का समय निकट है इससे पूर्व नहरो की साफ सफाई और मरम्मत जरूरी है। लगभग 10 वर्षों से बारना बांध क्षेत्र की जल उपभोक्ता संस्थाओं के चुनाव न होने से नहरो के रखरखाव मरम्मत सुधार साफ सफाई की जिम्मेदारी वारना परियोजना के उपयंत्रियों एसडीओ पर बनी हुई है। नहरों में रिसाव की समस्या नहरों में गाद, मिट्टी, झाड़ियां बनी रहने के साथ पानी रिसाव की समस्या नहरो में बनी: रहती है। इस वर्ष औसत से कम बारिश होने के कारण जमीन रूखी कम नमी होने से पलेवा में: अधिक पानी लगेगा। नहरो को पक्की करने में पिछले वर्षों करोड़ो रुपए की राशि खर्च की गई। परंतु नहरो से पानी रिसाब की समस्या दूर नहीं  हुई। और नहरों का पानी नदी नालों में अधिक पहुंचता और बर्बाद होता है।


Leave a Reply