प्रदेश अध्यक्ष राशिद खान ने नियुक्ति पत्र सौंपा, पत्रकारों ने किया भव्य स्वागत, बोहरा बोले—संगठन के विश्वास पर खरा उतरूंगा
उज्जैन संवाददाता दैनिक दिव्य गौरव राजमल राज कछवाय
महिदपुर, नागदा(निप्र) -भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने नागदा के वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश बोहरा को मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस मनोनयन से नागदा के पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सोनावणे, राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद भाई सोलंकी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष राशिद खान एवं प्रदेश सचिव कृष्णकांत गुप्ता की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
मध्यप्रदेश अध्यक्ष राशिद खान के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोलिया सहित पत्रकार मनीष ओरा, लेखराज(बंटी) जटिया एवं अर्जुन ने बोहरा के निवास पर पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा तथा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय पत्रकार संघ AIJ ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के निराकरण एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे।
बोहरा की नियुक्ति पर परिवार एवं पत्रकार साथियों , शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
