भारतीय रिजर्व बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों का RSETI, धार में भ्रमण
धार। दिनांक 04/11/2026 को स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), धार में भारतीय रिजर्व बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संस्थान का भ्रमण किया गया।
दैनिक दिव्य गौरव धार जिला ब्यूरो चिप शंकर लाल मारू मोयाखेड़ा सरदारपुर धार
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक, भोपाल की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती सुजाता लाल,मैडम उप महाप्रबंधक श्री विक्रम बी.एस. राजपूत, बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल के महाप्रबंधक श्री संजय श्रीवास्तव, बैंक ऑफ इंडिया के धार अंचल के अंचल प्रबंधक श्री अखिलेश कुमार तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), धार श्री बलराम बैरागी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संस्थान की प्रशिक्षण गतिविधियों, स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों (Trainees) से प्रत्यक्ष संवाद एवं परिचर्चा की तथा उनके प्रशिक्षण अनुभव, स्वरोजगार की संभावनाओं, व्यवसाय स्थापना एवं बैंक ऋण से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर आरसेटी बाजार का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सुजाता लाल मैडम एवं सभी अधिकारियों द्वारा आर सेटी द्वारा बनाए गए उत्पादों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।
अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने, स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही संस्थान द्वारा ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर RSETI, धार के समस्त अधिकारीगण, संकाय सदस्य एवं स्टाफ भी उपस्थित रहे तथा संस्थान की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली में सहभागिता की।
वरिष्ठ अधिकारियों का यह भ्रमण संस्थान के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। इससे प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन मिला।
स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), धार


