धनतेरस पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के पैतृक


धनतेरस पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के पैतृक ग्राम मुल्लानी-मंगलपुर में रहने वाले परिवारों को मिला उनकी संपत्ति का स्वामित्व अधिकार

निशुल्क अभिलेख निष्पादन अभियान के तहत 103 परिवारों की हुई  निःशुल्क रजिस्ट्री पंजीयन

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

113 पात्र प्रकरणों में से 103 का पंजीयन पूर्ण, शेष 10 प्रकरणों में तकनीकी एवं अन्य कारणों से प्रक्रिया लंबित।


आष्टा। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के अंतर्गत धनतेरस के शुभ अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के पैतृक ग्राम मुल्लानी-मंगलपुर में पात्र परिवारों के स्वामित्व दस्तावेजों के शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की उपस्थिति में उनके पैतृक ग्राम में ग्रामीण परिवारों की निःशुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की
आज धनतेरस पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत अपने गृह ग्राम मुल्लानी मंगलपुर में आयोजित निःशुल्क रजिस्ट्री एवं पंजीयन कार्य में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई है,की आज मेरे ग्राम के सभी रहवासियों को उनकी अचल संपत्ति का पंजीयन स्वामित्व योजना के तहत हुआ और उनेह अपनी अचल संपत्ति के जल्द ही दस्तावेज प्राप्त होंगे । निश्चित यह योजना ग्रामीण परिवारों के जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाली योजना है। श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की स्वामित्व योजना के माध्यम से गांवों में आबादी भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी दस्तावेज एवं मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है। अब ग्रामीणों के पास अपनी संपत्ति का वैध प्रमाण होगा, जिससे उन्हें भविष्य में अनेक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की दूरदर्शी सोच के अनुरूप शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गांवों के प्रत्येक पात्र परिवार को उनकी संपत्ति का अधिकार दिलाना है। निःशुल्क रजिस्ट्री की यह व्यवस्था ग्रामीणों के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का भी माध्यम है। विधायक ने कहा की
मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित हो तथा कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। मैं अपने गृह ग्राम मुल्लानी मंगलपुर के सभी ग्रामवासियों को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता के लिए बधाई देता हूं। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और ग्रामीणों को अधिकार संपन्न बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की मेरा संकल्प है कि सभी ग्रामो के प्रत्येक पात्र परिवार अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और उसे शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले। गांव का विकास और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही हमारी प्राथमिकता है। निशुल्क रजिस्ट्री पंजीयन कार्य के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महेंद्र प्रताप सिंह किरार,तहसीलदार राम पगारे, राजस्व निरीक्षक अमित रावत हल्का पटवारी जितेंद्र नागर,राधेश्याम दलपति,कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल, सचिव नीरज कुमार प्रजापति, सरपंच धर्मेंद्र सिंह ठाकुर एवं ग्रामीण जन,सरपंच,व अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के पैतृक ग्राम मुलानी-मंगलपुर में कुल 113 स्वामित्व पट्टों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 103 हितग्राहियों की रजिस्ट्री पूर्ण कराई गई। वहीं 6 हितग्राहियों की मृत्यु हो जाने तथा 4 प्रकरणों में तकनीकी त्रुटि होने के कारण उनका पंजीयन नहीं हो सका। इस प्रकार शेष प्रकरणों को छोड़कर पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री की कार्यवाही संपन्न कराई गई। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों को उनके आवासीय अधिकारों का विधिवत पंजीकृत अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत धनतेरस के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा चयनित ग्रामों में उपस्थित होकर पात्र परिवारों की रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए थे।
इस अभियान से  ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक स्वामित्व प्राप्त होगा तथा भविष्य में संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और अधिकारों को लेकर उन्हें सुविधा मिलेगी। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों को संपत्ति के अधिकार का महत्वपूर्ण उपहार मिला।

चित्र

विधायक कार्यालय
आष्टा


Leave a Reply