जिले में मिलावटी, खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु नियमित रूप से की जा रही है


जिले में मिलावटी, खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु नियमित रूप से की जा रही है खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच

संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन



आगामी त्‍यौहार के दृष्टिगत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया के निर्देशानुसार मिलावटी, खाद्य पदार्थों के रोकथाम हेतु नियमित रूप से खाद्य सामग्री विक्रय प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को श्री धर्मेन्‍द्र नुनइयां खादय सु‍रक्षा अधिकारी द्वारा खरबई स्थित हरिओम रेस्टोरेंट से मावा एवं पनीर रायसेन में शुभम स्वीट्स से मावा और मलाई बर्फी एवं बीकानेर मिष्ठान भंडार से बीकानेरी बर्फी मिल्क केक मलाई बर्फी और मूंग दाल बर्फी  का  संग्रहित कर जांच हेतु राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है।  जांच रिपोर्ट प्राप्‍त होने पर गुण दोष के आधार पर संबंधितों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। दीपवाली त्योहार के दृष्टिगत उपभोक्ताओं  को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। ये जांच कार्यवाही  सतत रूप से जारी रहेगी। साथ ही त्‍यौहारों के दृष्टिगत आमजन से अपील करता है कि रंगीन मिठाईयों का उपयोग कम से कम करें साथ पैकेज्‍ड खाद्य पदार्थों का क्रय एक्‍सपायरी तिथि एवं लेबल पढ़कर बिल के साथ करें।


Leave a Reply