अज्ञात कारणों से लगी घर में आग गृहस्ती का समान सामान और नगदी जलकर राख करीब 8 लाख रुपए का नुक़सान



दीपक सराठे -दैनिक दिव्य गोरव न्यूज़

गोटेगांव ग्राम पंचायत गोहचर अंतर्गत ग्राम बगलई निवासी रमेश सेन पिता स्वर्गीय बसोरी लाल सेन के घर में विगत दिवस अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकलाल रूप ले लिया जिससे घर में रखी नगद राशि कैश सोने चांदी के जेवरात अनाज और गृहस्ती का संपूर्ण सामान जलकर खाक हो गया पीड़ित परिवार के अनुसार इस अग्निकांड में  लगभग 8 से 10 लाख रुपए का नुक़सान हुआ है
*मची अफरा तफरी ग्रामीणों ने की मशक्कत*
प्रताक्ष्दर्शियो के मुताबिक अचानक उठी आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने तुरंत एकत्रित होकर पानी की मदद से आंग पर काबू पाने का प्रयास किया मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची भारी मशक्कत के बाद आग पर तो किसी तरह काबू पाया गया लेकिन तब तक घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख  हो चुका था
*जीवनभर की पूंजी हुईं स्वाहा*
पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर में बच्चों की शादी के जेवरात अन्य जरूरी काम के लिए नगदी और जेवर रखे गए थे जो आग की भेंट चढ़ गए इसके अलावा खाने-पीने के अनाज और रोजमर्रा का सामान भी पूरी तरह जल गया
*प्रशासन से मदद की गुहार*
घटना की सूचना थाना गोटेगांव तहसील कार्यालय गोटेगांव राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ग्रामीणों और पीड़ीत परिवार ने प्रशासन से इस दुखद घटना की जांच करने तथा  पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक  सहायता और मुआवजा  दिए जाने की  मांग की गई है


Leave a Reply