मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 151वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 151वीं वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ माँ भारती के प्रति असीम श्रद्धा, गौरव और समर्पण का उद्घोष है। स्वतंत्रता संग्राम के कठिन दौर में इस अमर गीत ने देशवासियों के हृदय में आजादी की अलख जगाई और राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।


Leave a Reply