भारत सिंह ठाकुर बने मध्यप्रदेश अंशकालीन कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
दैनिक दिव्य गौरव धार जिला ब्यूरो चीफ शंकर लाल मारू मोयाखेड़ा सरदारपुर
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह ठाकुर ने नियुक्ति पत्र जारी कर सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कर्मचारी हितों की आवाज बुलंद करने का मिलेगा अवसर

सरदारपुर/धार। मध्यप्रदेश अंशकालीन कर्मचारी संघ भोपाल के संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं कर्मचारियों के हितों को लेकर संघर्ष को नई दिशा देने के उद्देश्य से धार जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत दसई निवासी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसई में कार्यरत श्री भारत सिंह ठाकुर को संगठन का प्रदेश कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मध्यप्रदेश अंशकालीन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री सुरेश सिंह ठाकुर ने दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति संबंधी आधिकारिक पत्र जारी कर भारत सिंह ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि संगठन की शक्तियों का उपयोग करते हुए उन्हें प्रदेश कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है। साथ ही कर्मचारियों की उचित मांगों को लेकर संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से पत्राचार करने तथा समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करने की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई है।

भारत सिंह ठाकुर की नियुक्ति से धार जिले सहित सरदारपुर क्षेत्र के अंशकालीन कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर के अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों की लंबित मांगों, सेवा संबंधी समस्याओं, मानदेय एवं अन्य जायज अधिकारों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखना तथा उनके निराकरण के लिए संगठित प्रयास करना मध्य प्रदेश अंशकालीन कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्ति होने पर भारत सिंह ठाकुर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान  करते हुए संगठन के पदाधिकारी

Leave a Reply

Designed with WordPress