श्री मां आनंदमयी आश्रम में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा
संत हिरदाराम नगर (भोपाल)। स्थानीय संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित श्री श्री मां आनंदमयी आश्रम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा अन्नकूट एवं माखन-मिश्री का भोग लगाया गया।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत आचार्य पंडित अशोक शर्मा एवं आचार्य श्री लेखराज शर्मा के सानिध्य में हुई। आचार्यों ने वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न कराई, जिसके पश्चात गौ माता की भव्य आरती उतारी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं माता-बहनों ने भक्तिमय गोवर्धन भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे संपूर्ण आश्रम परिसर धर्ममय माहौल से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम बंसल, राजेंद्र गर्ग, बसंत चेलानी, सुशील वासवानी, विष्णु बंसल, कमल प्रेमचंदानी, कन्हैया लाल मोटवानी, रायचंदानी, ओपी सोनी, दिलीप, महेश, राकेश मनसुखानी, राकेश जैन, अशोक गोयल, मनोज जी, आप सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

