*बीसा नीमा समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट सम्पन्न, धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन*
*बड़वानी (नरेन्द्र गुप्ता)*। बीसा नीमा समाज बड़वानी द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर  सुरेशचंद्र गुप्ता द्वारा उनकी बहू  स्वर्गीय अ. सौ. उमा प्रवीण गुप्ता की स्मृति में समाज की धर्मशाला में एक लिफ्ट प्रदान की गई, जिसका उद्घाटन भी किया गया, व समाज के द्वारा परिजनों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष  बालकृष्ण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रकाशचंद्र  गुप्ता,  बालकृष्ण  मेघाश्री, समाज के संरक्षक  मोहनलाल जी गुप्ता, डॉ. द्वारकादास महाजन, समाज सचिव  श्याम सुंदर  गुप्ता प्रवीण गुप्ता एवं अन्य समाजजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती निशा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर रजनी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, श्रुति महाजन का सहयोग प्राप्त हुआ।
उसके बाद सुरेशचंद्र जी के परिवार द्वारा श्री बाँके बिहारी जी की आरती सम्पन्न हुई। आरती पश्चात समाजजनों द्वारा अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री  गजेंद्र सिंह पटेल ने भी नीमा समाज को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कर समाज की एकता पर जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समाज के हर्ष गुप्ता एवं संदीप गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट के शुभ अवसर पर समाज के लगभग 800 जनों ने प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Reply

Designed with WordPress