गांव-गांव बिक रही अवैध शराब, परिवारों में बढ़ रही कलह; जन एकता गौ सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

दीपक सराठे -दैनिक दिव्य गोरव न्यूज़

गोटेगांव
शराब पीकर वाहन चलाने से हादसे, घरेलू हिंसा पर रोक लगाने प्रशासन से की मांग
नरसिंहपुर। जिले में गांव-गांव अवैध शराब की बिक्री से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। शराब के नशे में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, वहीं नशे के कारण परिवारों में विवाद, महिलाओं के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अवैध शराब की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए जन एकता गौ सेवा समिति ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
समिति द्वारा एसडीएम महोदय एवं थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर जिले में अवैध शराब की बिक्री तत्काल बंद कराने की मांग की गई। समिति ने शासन-प्रशासन से अपील की कि गांव-गांव हो रही अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
समिति ने चेतावनी दी कि यदि अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं हुई तो सदस्य अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर पुलिस के हवाले करेंगे। समिति ने जनहित, महिला सुरक्षा एवं परिवारों की खुशहाली के लिए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Designed with WordPress