सांकल घाट धूमगढ़ गौशाला में विधि-विधान से किया गया गौ पूजन, खीर-पूड़ी का लगाया भोग

दीपक सराठे -दैनिक दिव्य गोरव न्यूज़


गोटेगांव। सांकल घाट स्थित धूमगढ़ गौशाला में धार्मिक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से गौ माता का पूजन-अर्चन कर तिलक लगाया गया तथा गौ माता को खीर-पूड़ी का भोग अर्पित किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ माता की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में धारा ब्रह्मचारी, आशीष चौबे, बड्डू महाराज, हाकम ठाकुर, चन्द्रभान ठाकुर, पचू यादव, गेंदालाल मलाह, चन्द्रभान मलाह सहित नीमखेड़ा एवं अमौदा के भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गौ सेवा और गौ संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Designed with WordPress