*”प्राचीन शंकर मंदिर में नर्मदा जागृति संघ टिमरनी ने मनाया दीपावली मिलन समारोह, भक्ति और उल्लास के साथ गूंजे जयकारे”*
*टिमरनी। दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में नार्मदीय ब्राह्मण समाज की युवा इकाई “नर्मदा जागृति संघ टिमरनी” द्वारा नगर के प्राचीन शंकर मंदिर परिसर में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण के बीच दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं “नर्मदा अष्टक” किया। इसके पश्चात सभी ने एक साथ “माँ नर्मदा की आरती” कर नगर एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।*
*धार्मिक आयोजन के पश्चात सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। आतिशबाजी एवं पटाखे फोड़कर दीपोत्सव का आनंद लिया गया। पूरा मंदिर परिसर भक्ति, उत्साह, आपसी प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।*
*इस आयोजन का उद्देश्य केवल दीपावली की खुशियां मनाना ही नहीं, बल्कि धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा संगठन के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करना भी रहा।*

Leave a Reply