समाजसेवी सचिन दुबे ने सफाई मित्रों के साथ सादगी से मनाया जन्मदिवस, पेश की सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल
टिमरनी- समाज सेवा और समरसता का वास्तविक अर्थ क्या होता है, इसे टिमरनी के जाने-माने समाजसेवी सचिन दुबे ने अपने जन्मदिवस पर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर चरितार्थ कर दिया। उन्होंने अपने जन्मदिन पर महंगे केक काटने और दिखावे की संस्कृति से दूर हटकर नगर के असली नायकों सफाई मित्रों के साथ जमीन पर बैठकर खुशियां बांटीं।
चार्ट-फुलकी और मिठाइयों के साथ मनाया जश्न
इस विशेष अवसर पर सचिन दुबे ने नगर पालिका के सफाई मित्रों को ससम्मान अपने पास बैठाया। सभी ने एक साथ मिलकर चाट-फुलकी और मिठाइयों का आनंद लिया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से आत्मीय और पारिवारिक नजर आया, जहां किसी भी प्रकार का कोई छोटा-बड़ा भेद नहीं था।
मानवता और सम्मान का संदेश
समाजसेवी सचिन दुबे की इस पहल की पूरे टिमरनी नगर में पुरजोर सराहना हो रही है। लोगों का मानना है कि दिन-रात नगर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई मित्रों के साथ इस तरह का मेल-जोल समाज में समानता, आपसी प्रेम और भाईचारे का एक मजबूत संदेश देता है।
इस गरिमामयी और आत्मीय क्षण में सुनील सिंधे, दीपक सिंधें, राजेश सरोत, रीतेश राठौर, कमल सिंधें, संतोष, राजेश राठौर, सुनीता कलोसिया, चन्दा कलोसिया, सोनू, कुसुम, सन्ध्या, रागिनी, मैना सहित बड़ी संख्या में सफाई मित्र व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply