कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जामगढ़ और बागदेही का किया भ्रमण
ऐतिहासिक जामवंत गुफा तथा प्राचीन प्रतिमाओं का किया अवलोकन

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

रायसेन,
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को बरेली क्षेत्र के ग्राम जामगढ़ और बागदेही का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जामगढ़ स्थित ऐतिहासिक जामवंत गुफा पहुंचकर वहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाओं एवं ऐतिहासिक अवशेषों का अवलोकन किया। उन्होंने गुफा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि जामवंत गुफा हमारी अमूल्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाएं और गुफा की ऐतिहासिक विरासत हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनके महत्व और गौरवशाली विरासत से परिचित हो सकें। इस अवसर पर एसडीएम श्री अंकित जैन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress