भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान के महत्व पर रखे विचार, प्रदर्शनी का किया अवलोकन

दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर — गोविन्द दुबे।।भारतीय जनता पार्टी जिला नरसिंहपुर द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर भारतीय संविधान के महत्व, उसकी गौरवशाली यात्रा और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला कार्यालय में लगाई गई संविधान आधारित प्रदर्शनी का भी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महंत प्रीतम पुरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कोठारी, राहुल कौरव, सुरेंद्र मोहन नेमा एवं जिला महामंत्री राजाराम कस्तवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे संगोष्ठी में  जिला भाजपा अध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने भारतीय संविधान को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार बताते हुए इसके निर्माण, उद्देश्यों और मूल भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है इस दौरान जिला कार्यालय में प्रदर्शित प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, संविधान सभा के योगदान और भारतीय लोकतंत्र की विकास यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थितजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संविधान से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। संविधान गौरव दिवस के आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति जागरूकता एवं उसके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया

Leave a Reply

Designed with WordPress