दैनिक दिव्य गौरव खरगोन से जिला ब्यूरो चीफ अमितमहाजन/*                                श्री वैष्णव विद्या मंदिर,
खरगोन के कक्षा 11वीं के
प्रतिभावान छात्र श्री कार्तिक
ठक्कर को हार्दिक बधाईयाँ
एवं अनन्त शुभकामनाएं


श्री बीसा नीमा महाजन समाज, खरगोन व्दारा संचालित श्री वैष्णव विद्या मंदिर, खरगोन के कक्षा 11वीं के छात्र श्री कार्तिक ठक्कर ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत साउथ सेंट्रल ज़ोन कल्चरल सेंटर, नागपुर द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘मांडना पेंटिंग कार्यशाला’ में सहभागिता कर पारंपरिक लोककला में खरगोन, मध्यप्रदेश सहित श्री वैष्णव विद्या मंदिर का गौरव बढाया हैं. श्री कार्तिक ने पूर्ण प्रतिनिधित्व करते हुए प्रमाण पत्र प्राप्त किया हैं.
  💐💐💐💐💐💐💐
इस उपलब्धि पर श्री बीसा नीमा महाजन समाज, खरगोन के समस्त ट्रस्ट मंडल की ओर से, श्री वैष्णव विद्या मंदिर के होनहार छात्र श्री कार्तिक को उनकी बेहतरीन उपलब्धि पर उन्हें एवं शाला के सम्पूर्ण प्रबंधन पक्ष को तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को इस असाधारण उपलब्धि पर बहुत-बहुत हार्दिक बधाईयाँ एवं उज्जवल भविष्य के लिए अनन्त शुभकामनाएं
💐💐💐💐💐💐💐


श्री बीसा नीमा महाजन समाज
खरगोन (मध्य प्रदेश)

Leave a Reply

Designed with WordPress