आष्टा। उधम सिंह बस्ती(अलीपुर )स्थित केशव माधव न्यास द्वारा संचालित संस्कार केंद्र पर दिनांक 12 /11 /2026 को दीपावली के उपलक्ष में सामाजिक संस्था जन सेवा संकल्प द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, पेन-कॉपी, स्कूल ड्रेस की शर्ट व मिठाइयां का वितरण किया गया।

बच्चों से चर्चा करते हुए स्वच्छ रहने व माता-पिता का सम्मान करने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर श्री घनश्याम जी परमार जिला सह सेवा प्रमुख,श्री  तोष नारायण जी भूतिया वरिष्ठ अधिवक्ता, श्री सुरेश जी पांचाल नगर सेवा प्रमुख, श्री नीरज जी सांवरिया, संस्कार केंद्र संचालिका श्रीमती किरण सांवरिया दीदी व श्री अक्षय बरेठा उपस्थित थे।

यह जानकारी संस्था के केवलराम मालवीय ने दी

Leave a Reply

Designed with WordPress