रामलखन पाठक जिला ब्यूरो

सिंगरौली । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की क्षेत्रीय शाखा तपोवन परिसर में आज बड़े ही उमंग उत्साह के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया साथ ही भाई दूज भी मनाई गई। इस अवसर पर दीपावली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए ब्रह्माकुमारी अंजू बहन ने सभी को कहा कि दीपावली आत्मा रूपी दीपक को सदा जागृत रखने का प्रतीक रूप है इस त्योहार से हमें प्रेरणा मिलती है जिस प्रकार जब हम दीपक को जलाते हैं तो घर में प्रकाश होता है सुख शांति समृद्धि आती है ऐसे ही अगर हम परमात्मा शिव से अपनी जोत आत्मा रूपी जोत को जगा के रखेंगे हमारे जीवन में भी सुख शांति और समृद्धि आएगी।
ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज का महत्व सबको स्पष्ट करते हुए बताया कि गोवर्धन पूजा अर्थात अगर हम एक परमात्मा को अपना साथी बनाकर रखते हैं तो पर्वत के सामान जो विपरीत परिस्थितियों हैं उनका हम सामना कर सकते हैं और साथ ही गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में यह भी स्पष्ट किया की प्रकृति के पांचो तत्वों की हमें बहुत संभाल करनी चाहिए उन्हें प्रदूषित होने से बचाना चाहिए भाई दूज का अर्थ स्पष्ट करते हुए कहा कि हम आत्मा रूप में भाई-भाई हैं अतः हमें एक दूसरे का सहयोग कर एक दूसरे के प्रति शुभ भावना शुभकामना रखकर सभी को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देनी चाहिए।
भोपाल से पधारे ब्रह्माकुमार दीपेन भाई ने इस अवसर पर सभी को राजयोग का अभ्यास करते हुए यही प्रेरणा दी कि हम सभी को एक दूसरे को आगे बढ़ाना है अपने अंदर से नकारात्मक भावनाओं को व्यर्थ विचारों को समाप्त करना है और अपने आप को परमात्मा की याद से रोशन करना है।
कार्यक्रम के दौरान बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक परिस्थितियों दी गई और नगर वासी इस कार्यक्रम में पहुंचे और कार्यक्रम का लाभ लिया कार्यक्रम के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और दीपक उत्सव के अवसर पर फुलझड़ी जलायी।

Leave a Reply

Designed with WordPress