घर-घर पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, नागदा पत्रकार संघ ने किया आत्मीय अभिनंदन –

पत्रकारिता के अनुभव, योगदान और समर्पण को सम्मानित करने की अनूठी पहल, दीपावली पर वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पहुंचकर किया अभिनंदन –

उज्जैन संवाददाता दिव्य गौरव राज कछवाय,

नागदा,पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से अपनी लेखनी, अनुभव और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान में नागदा पत्रकार संघ द्वारा सराहनीय पहल की गई। संघ के पदाधिकारियों ने लगभग 70 वर्ष की आयु के तथा सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे, वर्तमान में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकारों के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया तथा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकारों के निवास पर पहुंचे और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सनोलिया,ओम पुरुहित, चैनसिंह रघुवंशी एव निमर्ल गर्ग का आत्मीय अभिनंदन किया गया।

सम्मान स्वरूप सभी वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो), राजस्थानी पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। घर पहुंचकर किए गए इस सम्मान से वरिष्ठ पत्रकारों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

संघ की इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ पत्रकारों के वर्षों के अनुभव, योगदान और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण के प्रति आदर प्रकट करना तथा नई पीढ़ी के पत्रकारों को उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करना रहा।

इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष संचालक राजेश सकलेचा, अध्यक्ष दीपक जैन सचिव दिनेश सोलंकी, संयोजक ब्रजेश बोहरा, उपाध्यक्ष जया बघेल, कोषाअध्यक्ष गगन बोहरा, सह सचिव परवेज खान, मीडिया प्रभारी जीवन जैन एव अर्चना प्रजापत, मनीष सेठिया, राजु राठोड उपस्थित रहे।

नागदा पत्रकार संघ की यह पहल वरिष्ठों के सम्मान, आपसी आत्मीयता और पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का सकारात्मक प्रयास है। संघ का मानना है कि वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव पत्रकारिता जगत की अमूल्य धरोहर है, जिसका सम्मान और संरक्षण सदैव होना चाहिए।

Leave a Reply

Designed with WordPress