51 दिवसीय उपधान तप की आराधना करने वाले तपस्वियों की सुखसाता पूछने एवं संतश्री के दर्शन करने विधायक पहुचे किला मन्दिर

तपस्वी आराधकों के निवि तप अनुमोदनार्थ कार्यक्रम में शामिल होंगे

 

आष्टा। आष्टा नगर के सहारे नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में विराजित पूज्य संत श्री यशोजित विजयजी महाराज साहब एवं पूज्य मुनि श्री वीरतेन्द्र विजयजी महाराज की निश्रा में 51 दिवसीय उपधान तप की आराधना गतिमान है । आज विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर पूज्य मुनिश्री के दर्शन करने एवं उपधान तप की आराधना करने वाले तपस्वियों की सुखसाता पूछने किला मन्दिर पहुचे । मुनि श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर आज श्री नेमिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर किले पर चल रहे 51 दिवसीय उपधान तप के अंतर्गत तपस्वी आराधकों के निवि तप अनुमोदनार्थ कार्यक्रम में शामिल हुए एवं सभी तपस्वियों को भोजन परोसा एवं भोजन ग्रहण किया । आज तपस्वी बालिका प्रसिद्धि धाड़ीवाल का जन्मदिन होने पर विधायक श्री इंजीनियर ने उनेह बधाई दी । इस अवसर पर विनीत सिंगी,सुशील संचेती,अजेश सिंगी, प्रभात धाड़ीवाल सहित अन्य समाज बंधु,श्राविकाएं उपस्तिथ रहे ।

चित्र

विधायक कार्यालय
आष्टा

Leave a Reply

Designed with WordPress