
परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य होंगे शामिल
महिदपुर रोड(निप्र) – विश्वपूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा., परिषद संस्थापक गुरुदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. परिषद प्रेरणापुंज पुण्यसम्राट गुरुदेव श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से तथा पूज्य गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. के मंगल आशीर्वाद से अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् राष्ट्रीय इकाई द्वारा नवयुवक परिषद,महिला परिषद,तरुण परिषद की समस्त इकाइयों का राष्ट्रीय शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेशजी तलावत की अनुशंसा से अवंती पार्श्वनाथ भगवान की पावन भूमि उज्जैन में आयोजित इस समारोह में परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण कर संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर नवयुवक परिषद, महिला परिषद तरुण परिषद की राष्ट्रीय इकाईयां, समस्त प्रादेशिक इकाईयां के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं समाजजनों की उपस्थिति रहने की संभावना है। समारोह के माध्यम से संगठन की एकता, सामाजिक समरसता, युवा शक्ति और सेवा गतिविधियों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने का संकल्प लिया जाएगा।
धार्मिक आस्था और संगठनात्मक एकजुटता के इस विशेष अवसर को लेकर परिषद के सदस्यों में उत्साह का वातावरण है। उज्जैन की पावन धरा पर होने वाला यह आयोजन परिषद के लिए महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी साबित होगा। उक्त जानकारी अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद प्रदेश एवं जैन समाज मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी महिदपुर रोड, एवं मनीष कुमट झकनावदा द्वारा दी गई।
Leave a Reply