*साहू समाज ने मनाया दीपावली मिलन समारोह*
*परिचय सम्मेलन और राम-जानकी मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि*
दीपक सराठे -दैनिक दिब्य गौरव न्यूज़
गोटेगांव। बगासपुर रोड स्थित संगम गार्डन के सामने साहू समाज भवन में साहू समाज द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी साहू इमलिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि रमेश साहू उमरिया रहे।
समारोह में विदिशा में 20 दिसंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही वर्ष 2026 में आयोजित कर्मा देवी जयंती महोत्सव के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में राम-जानकी मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही वर्ष 2026 में अब तक हुए साहू समाज के दिवंगत सदस्यों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मातृशक्ति उपस्थित थी
कार्यक्रम के अंत में शिवशंकर साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply