प्रेसनोट
ब्रिज निर्माण में लापरवाही सहित अनेक जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी
टिमरनी नगरीय क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एवं आम नागरिकों को हो रही परेशानियों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम टिमरनी को ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से बताया कि टिमरनी नगर में जो टी आकार का ब्रिज बन रहा है जिस पर ब्रिज कंपनी की लापरवाही से आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है कच्चे परिवर्तित मार्ग पर पानी नहीं डालने से धूल उड़ रही है जिससे आम नागरिक और व्यापारी परेशान है सर्विस रोड का कार्य भी धीमी गति से एवं मनमाने तरीके से चल रहा है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है साथ ही ज्ञापन के माध्यम से नगर परिषद की कार्य प्रणाली पर भी कांग्रेस ने आरोप लगाया तथा नगर परिषद की अनदेखी से आम नागरिकों की परेशानी से एसडीएम महोदय को अवगत कराया नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल बताया कि टिमरनी नगर परिषद में 5 लाख लीटर की पेयजल टंकी जो की 65 लाख की लागत से बनी है पिछले डेढ़ वर्ष से बनकर तैयार है परंतु नगर परिषद की उदासीन एवं लचर कार्य प्रणाली के चलते आज तक उस टंकी से पेयजल प्रदाय नहीं किया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है साथ ही नगर परिषद ने वर्ष 2023 में 40 लाख के पेयजल पाइप खरीदे थे जिस पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया था इतवारा बाजार से शुक्रवार शंकर मंदिर तक 3 वर्ष से 1200 मीटर पाइप लाइन बिछी हुई है जो सड़ रही है उसमें जंग लग रहा है परंतु नगर परिषद ने आज तक उस पाइप लाइन से पेयजल प्रदाय नहीं किया है गत माह जन विश्वास अभियान शिविर में इस संबंध में कलेक्टर महोदय को शिकायत की गई थी जिसमें नगर परिषद को दो माह के अंदर पेयजल टकी चालू करने एवं पाइपलाइन से पेयजल सप्लाई हेतु समय सीमा दी गई थी परंतु ढाई माह बीत जाने के बाद भी नगर परिषद ने जिला कलेक्टर के आदेश को न मानते हुए कोई कार्य नहींकिया है टिमरनी पोखरनी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 208 जिसे पुल निर्माण के चलते बंद किया जाना है परंतु क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जावे आवागमन हेतु उसके बाद गेट को बंद किया जावे परंतु रेल विभाग बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उक्त गेट को बंद करना चाहता है जिससे टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक एक एवं दो तथा रेलवे लाइन के उसे पर करीबन 40 गांव के लोग प्रभावित होंगे जिन्हें टिमरनी आने में परेशानी होगी जिससे टिमरनी का व्यापार भी प्रभावित होगा यह कांग्रेस ने मांग की है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पहले गेट को बंद नहीं किया जावे
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, पूर्व पार्षद रमेश तिवारी युसूफ गौरी शहजाद खान गिरीश घुरे जितेंद्र जसपाल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्रा कांग्रेस नेता राजेंद्र नागरे, दीपक जैन विष्णु ट्रेलर राकेश काशिव  धर्मेंद्र जसपाल सहितअनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे
जारी करता सुभाष जायसवाल अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी टिमरनी स्थान टिमरनी दिनांक 16 नवंबर 2026 सर्व संवाददाता महोदय को दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशन हेतु सादर प्रेषित

Leave a Reply

Designed with WordPress