शहीद आशीष शर्मा के नाम से बोहानी में बनेगा 3 करोड़ रुपये की लागत का स्टेडियम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की थी घोषणा कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से निर्माण के लिए राशि मंजूर

दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर-गोविन्द दुबे।।नरसिंहपुर — जिले के गौरव एवं शहीद आशीष शर्मा की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने की दिशा में बोहानी में उनके नाम से भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के लिए राशि स्वीकृत हो गई है। इससे क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों एवं प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद आशीष शर्मा के नाम पर बोहानी में स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कराई गई है स्टेडियम का निर्माण शहीद आशीष शर्मा के बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास एवं खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मैदान और सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी उक्त जानकारी देते हुए विधायक मीडिया प्रभारी वैभव नेमा ने बताया कि इस स्टेडियम के निर्माण से बोहानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। क्षेत्रवासियों ने शहीद के नाम पर स्टेडियम निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Designed with WordPress