दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर-गोविन्द दुबे।।।विगत दिवस 15 नवंबर को तेंदूखेड़ा में पत्रकार फाउंडेशन (PFN) के तत्वावधान में ‘समाजसेवी, डॉक्टर , क्षेत्रीय पत्रकार ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच,जनप्रतिनिधियों, गौ सेवको एवं उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्री विष्णु जी शर्मा,शिवदयाल खेरोनिया, बसंत खेरोनिया, बाबू लाल राय,श्रीमती राधा पटेल,नवीन गुप्ता,सुरेश पटेल, तथा अन्य वरिष्ठ जनों के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने वाले,समाज निर्माण, ग्रामीण विकास और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ व जिले भर से पधारें सक्रिय पत्रकार बंधुओं को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, चावरपाठा जनपद की 50 ग्राम पंचायतों से पधारे सरपंचों तथा समाज हित में सराहनीय कार्य करने वाले उत्कृष्ट नागरिकों का भी सम्मान किया गया।
इस गरिमामयी व बृहद कार्यक्रम को आयोजित करने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की विशेष सहयोग रहा, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तारा चन्द्र जी पटेल की प्रमुख भूमिका रही और उनके साथ उनके साथी राष्ट्रीय महासचिव श्री विपिन जी बैरागी, राष्ट्रीय सहसचिव श्री राजेन्द्र जी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवम जी श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नरेश जी विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नितिन जी चौधरी, भोपाल नगर अध्यक्ष सोहन (सोनू) पटेल ,एवं जिला अध्यक्ष (मुकेश बसेड़िया ) ने भी सराहनीय योगदान प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री संतोष जी पटेल के प्रथम नगर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा कार रैली निकालकर पुष्पवर्षा और फूल-मालाओं व आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया गया।
समारोह के अंत में आयोजक समिति पत्रकार फाउंडेशन द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, पत्रकार बंधुओं, सरपंचों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया
Leave a Reply