विहिप के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख अजय पारिक का संत हिरदाराम नगर में प्रवास, ‘हितचिंतक अभियान’ के तहत संतों व प्रबुद्धजनों को जोड़ा
संत हिरदाराम नगर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री अजय पारिक का संत हिरदाराम जिले में सघन प्रवास संपन्न हुआ। संगठन के देशव्यापी ‘हितचिंतक अभियान’ को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न संत-महात्माओं, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर उन्हें विहिप का हितचिंतक सदस्य बनाया गया।
प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री अजय पारिक के साथ विभाग मंत्री जीवन शर्मा एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विशाल पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभियान की शुरुआत संस्कार स्कूल के संचालक बसंत चेलानी के निवास पर प्रवास के साथ हुई। इसके पश्चात पदाधिकारी दण्डी स्वामी आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने महंत संभावनन्द महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया और उन्हें संगठन का हितचिंतक सदस्य बनाया।
जनसंपर्क की इसी कड़ी में पदाधिकारियों ने एडीएस (ADS) ग्रुप ऑफ कॉलेज के संचालक धीरेंद्र सिंह एवं श्रीमती राधिका के निवास पर पहुंचकर अल्पाहार किया। वहीं, प्रवास के दौरान भाजपा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के निवास पर भोजन प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जहां सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की गई।
संत हिरदाराम जिले में हुए इस प्रवास और सदस्यता अभियान को सफल बनाने में रवि पटेरिया, जीतू कटारिया, दीपक सिसोदिया, विक्की मीणा एवं अनिकेत चौकसे की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply