*जिले के महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के लिए मेंटर अधिकारी नियुक्त*
हरदा,
जिले में नशा उन्मूलन अभियान के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के प्रचार-प्रसार एवं परिसरों के आसपास सभी प्रकार के नशीले पदार्थों गुटखा तम्बाकू, बीड़ी सिगरेट व अन्य नशीले मादक पदार्थों के विक्रय एवं सेवन पर प्रभावी रोकथाम हेतु कलेक्टर कुमार सत्यम ने मेंटर अधिकारी नियुक्त किये है। इसके अंतर्गत जिले के 13 शैक्षणिक संस्थानों के लिए अधिकारियों को मेंटर अधिकारी के रूप में दायित्व सौंपे गए हैं। ये अधिकारी समय-समय पर इन संस्थानों का भ्रमण कर नशा मुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
जारी आदेश अनुसार स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा व शासकीय विधि महाविद्यालय हरदा के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा नरोत्तम भार्गव को मेंटर अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा चौहान तथा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा के लिए अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार शासकीय आईटीआई हरदा के लिए एसडीएम हरदा शैलेन्द्र बडोनिया, डिग्री कॉलेज हरदा के लिए डिप्टी कलेक्टर हरदा अशोक कुमार डेहरिया, एलबीएस कॉलेज हरदा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी तथा अशासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विवेक शर्मा को मेंटर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय खिरकिया के लिए एसडीएम खिरकिया सुश्री रजनी वर्मा तथा विष्णु राजोरिया महाविद्यालय खिरकिया के लिए तहसीलदार खिरकिया श्रीमती लवीना घाघरे को दायित्व सौंपा गया है। शासकीय महाविद्यालय सिराली के लिए तहसीलदार सिराली श्रीमती प्रिंसी जैन, भाऊसाहब भुसकुटे शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के लिए एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन तथा शासकीय महाविद्यालय रहटगांव के लिए डिप्टी कलेक्टर हरदा अक्षांश श्रीवास्तव को मेंटर अधिकारी बनाया गया है।
*हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट*

Leave a Reply