रायसेन का बोझ उतरा ! बरेली बनेगा नया जिला, 76 साल का इंतजार खत्म – मंत्री श्री पटेल ने मार ली बाजी,
बाड़ी की उम्मीदों पर फिरा पानी !
जिला ब्यूरो चीफ शिवकुमार दुबे रायसेन
बरेली/ को जिला बनाने की कागजी कार्रवाई अब तेजी से आगे बढ़ रही है। राज्य परिसीमन आयोग ने रायसेन जिले के बरेली अनुभाग को पृथक कर नवीन जिला ‘बरेली’ बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है।
आयोग का पत्र क्रमांक क्यू/परि./2026/1433, भोपाल दिनांक 16 नवंबर 2026 को जारी हुआ है। इसमें साफ लिखा है कि आयोग की 15.11.2026 की बैठक में जन-सुझावों, प्रशासनिक व्यवहार्यता रिपोर्ट और सीमाओं के पुननिर्धारण पर गहन विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव को Formal Approval *प्रदान कर दी गई है। अब अंतिम सीमाओं, तहसील समावेशन और पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार का विस्तूत गजट नोटिफिकेशन शीघ्र ही शासन द्वारा जारी किया जाएगा।
150 KM की दूरी, 2 दिन की बर्बादी – अब खत्म होगी मजबूरी !
आजादी के बाद 1950 में बना रायसेन जिला इतना विशाल है कि उसकी सीमाओं में लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। आम जनता को रायसेन जिला मुख्यालय में काम के लिए दो दिन का समय गंवाना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उठानी पड़ती है। एक छोटे से काम के लिए किराया, समय और मजदूरी तीनों की बर्बादी। इसी दर्द को लेकर दो दशकों से भोजपुर और उदयपुरा विधानसभा के नेता प्रयासरत रहे। बहुत उम्मीदें पाल रखी थीं कि जिला मुख्यालय बाड़ी बनेगा। लेकिन बाजी मार ली मध्यप्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने।
पटेल के कार्यकाल का मील का पत्थर !
बरेली को जिला बनाने में नरेन्द्र शिवाजी पटेल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके प्रयासों से ही यह सौगात क्षेत्र को मिली है, और इसे उनके कार्यकाल काका मील का पत्थर बताया जा रहा है।
इस खबर के आते ही पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है अब जिला मुख्यालय पास होगा, काम जल्दी होगे, अफसरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
अब सबकी नजर गजट नोटिफिकेशन पर टिकी है। जैसे ही अंतिम सीमाएं तय होंगी, बरेली जिला का नक्शा पूरी तरह साफ हो जाएगा

Leave a Reply