देवांश का कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन

दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर-गोविन्द दुबे।।मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के खेल कैलेंडर 2026-27 के निर्देशानुसार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की पुरुष कबड्डी टीम में एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र देवांश साहू का चयन किया गया। देवांश ने बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च एण्ड टेक्नालॉजी सागर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवांश साहू नरसिंहपुर निवासी कृषक संतोष कुमार साहू एवं श्रीमती द्रौपदी साहू के पुत्र है। छात्र की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. अलका नायक, चेयरमैन इंजी. रूद्रेश तिवारी, प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग, खेल प्रभारी करीम खान तथा मो. आशिक अली सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं शुभचिंतकों ने शुभकामनाऐं प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Designed with WordPress