मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहनयादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। यह पर्व हमें जीवन से नकारात्मकता दूर कर सद्भाव, सत्य और सद्कर्मों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहनयादव ने मंगलकामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का प्रकाश फैले तथा प्रदेश का हर घर-द्वार खुशियों से रौशन हो।

Leave a Reply

Designed with WordPress