दीपक सराठे – दैनिक दिव्य गौरव न्यूज़

गोटेगांव।

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोटेगांव में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय शिशु वाटिका संयोजक प्रभात जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नर्मदा प्रसाद गुप्ता ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने उदबोधन में रानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र, अदम्य साहस, शौर्य एवं देश की स्वतंत्रता के लिए उनके संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। भैया-बहनों को बताया गया कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जिस वीरता और आत्मसम्मान के साथ संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके जीवन से हमें राष्ट्रभक्ति, साहस, स्वाभिमान एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में किशोर शुक्ला, संजय जैन, सरदार पटेल, कृष्णकांत गढवाल, सविता राजपूत, तुलसा नामदेव, सोनम राजपूत, मोनिका, सुलेखा, किरण, रजनी पटेल, जानकी पटेल एवं प्रीति सहित विद्यालय परिवार के आचार्य-दीदियों एवं भैया-बहनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए हुआ।

Leave a Reply

Designed with WordPress