मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का अद्वितीय त्याग, अटूट संकल्प और अदम्य वीरता, देश की हर पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम, साहस और स्वाभिमान की प्रेरणा देते रहेंगे।

Leave a Reply

Designed with WordPress