मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, श्रद्धेय एकनाथ रानडे की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय रहा। उनका अद्भुत संगठन कौशल-दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Designed with WordPress