गोपाष्टमी पर मां पार्वती धाम गौशाला में गौ माता का पूजन-अर्चन एवं महाआरती, गौसेवकों और दानदाताओं का हुआ सम्मान
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया ने गौसेवा को बताया मानवता और पुण्य का कार्य
आष्टा। नगर के भोपाल रोड स्थित मां पार्वती धाम गौशाला में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली पर्व के उपरांत पावन गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती की गई। इस अवसर पर गौ माता के प्रति श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, धर्मप्रेमियों, गौसेवकों, दानदाताओं एवं मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मां पार्वती धाम गौशाला में वर्तमान में 100 से अधिक गौ माताओं की सेवा की जा रही है। इनमें बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं असहाय गौ माताओं को आश्रय देकर पशु चिकित्सकों के माध्यम से समय-समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाता है। गौशाला समिति द्वारा प्रतिदिन गौ माताओं के लिए हरी सब्जियां, पौष्टिक आहार एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाती है। साथ ही गौशाला परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर,गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया, स्वास्थ्य विभाग के जी.डी. सोनी, डॉ. श्रीमती अर्चना सोनी, प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, समाजसेवी डॉ. विजय कोचर, युवा समाजसेवी जितेंद्र साहू, सिद्धांत जायसवाल, मोहित सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने गौ माता का पूजन-अर्चन कर आरती की तथा गौसेवा का संकल्प लिया। मां पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों का केसरिया साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।
विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने गौसेवा को बताया पुण्य का कार्य
अपने उद्बोधन में क्षेत्रीय विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का स्थान अत्यंत पूजनीय है। गौ माता की सेवा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ कार्य है। मां पार्वती धाम गौशाला समिति द्वारा बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं बेसहारा गौ माताओं की जिस भावना से सेवा की जा रही है, वह सराहनीय है। गौ माताओं के भोजन, उपचार, स्वच्छता एवं देखभाल के लिए निरंतर प्रयास करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी नागरिकों से गौसेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का आह्वान किया।
कैलाश परमार ने समिति के प्रयासों की सराहना की
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा है। गौ माता की सेवा और संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। मां पार्वती धाम गौशाला समिति द्वारा अनेक असहाय एवं बीमार गौ माताओं को आश्रय देकर उनकी नियमित देखभाल और उपचार की व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है। ऐसे सेवा कार्यों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
मोहन सिंह अजनोदिया ने बताया गौसेवा का धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व
गायत्री शक्तिपीठ प्रमुख मोहन सिंह अजनोदिया ने अपने उद्बोधन में गौ माता के धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता की सेवा से मनुष्य में करुणा, दया, प्रेम और परोपकार की भावना विकसित होती है। गौसेवा को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर इसे अपने जीवन का संस्कार बनाना चाहिए। उन्होंने गौशाला समिति एवं सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं के सेवा भाव की प्रशंसा की।
गौसेवकों एवं पशु चिकित्सकों का किया सम्मान
कार्यक्रम में गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी, पत्रकार रवि कामरिया सहित समिति सदस्यों ने गौसेवक करण गोस्वामी, श्रीमती सीता गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, मिश्रीलाल कुशवाहा, गोरेलाल परमार एवं राकेश प्रजापति को उपहार भेंट कर शालीनतापूर्वक सम्मान किया। गौ माताओं के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने वाले पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों का सम्मान गौशाला के विशेष सहयोगी विपिन सिंगी द्वारा किया गया।
दानदाताओं ने गौ आहार के लिए बढ़ाए सहयोग के हाथ
गोपाष्…

Leave a Reply