महिलाओं ने पारंपरिक रूप से आंवला वृक्ष की पूजा की और कथा सुनी.
निलेश कुमार गौर
रहटगांव । क्षेत्र में बुधवार को आंवला नवमी का त्यौहार श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मंदिरो में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद आंवला पेड़ के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
महिलाओं ने की पूजा:सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से आंवला वृक्ष की पूजा की और कथा सुनी. इसके बाद अपने घर से प्रसाद स्वरुप बनाकर लाए हुए। भोजन को पहले भगवान को अर्पित किया, और फिर वहीं आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया.कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी की पूजा करने से मुक्ति और मोक्ष प्राप्त होता है, सुबह से ही लोग यहां पूजा
की गई। आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
रहटगांव मै आज नवमी तिथि पूजा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है. अपने घर से बनाकर जो लाते हैं वह आंवला पेड़ के नीचे बैठकर खाते हैं. घर से हम खीर, पुड़ी, सब्जी, हलवा, भजिया लेकर आए हैं.।

Leave a Reply