ओल्ड यंग मेन ग्रुप के सदस्यों का दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न। ******************** आष्टा / नगर की सामाजिक संस्था ओल्ड यंग मेन ग्रुप आष्टा के सदस्यों का दीपावली मिलन सम्मेलन, एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया , यह जानकारी ग्रुप के संचालक किरण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नारायण सिंह मुकाती , अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति आष्टा ने की ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री मोहनसिंह अजनोदिया थे प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत राजेश ललवानी ,हेमंत सोनी ने पुष्पमाला से किया, वार्षिक हिसाब ग्रुप संचालक किरण कुमार शर्मा ने पेश किया , मुख्य अतिथि श्री अजनोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से आपस में मिलने से भाई चारा बढ़ता हे और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हे ,अतिथियों के द्वारा सदस्यों को रामनाम दुपट्टा डालकर प्रतीक चिन्ह भेंट किए,ग्रुप की ओर से अतिथियों को प्रतीक चिन्ह कचरू सेठ, सत्यनारायण कमरिया, विनीत सिंगी, संजय पोरवाल ने भेट किए ,कार्यक्रम में राजेंद्र जैन, किशन सोनी, मनीष बड़जात्या, अशोक सेठिया, भी शामिल थे कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष डोगरे ने किया अंत में आभार किरण कुमार शर्मा ने व्यक्त किया

Leave a Reply