डॉ. भरत पटेल को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान
नवदीप शिक्षण सेवा समिति द्वारा आयोजि राज्य सतरीय शिक्षक सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम सारंगढ़ में 15 नवंबर को आयोजित किया गया जिसमे परदेश के 171 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
इस क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फर्सवानी के डॉ. भरत लाल पटेल व्याख्याता को चयन सीमित ने सूची में प्रथम स्थान पर रखा यह सम्मान डॉ भरत पटेल को उनके शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों और अनेक उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप प्रदान किया गया। अपने स्कूल में शैक्षिक गतिविधियों ,छात्र छात्राओं के प्रति समर्पण भाव एवं विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास और सामाजिक हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के कारण प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकगण,राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षकगण और समिति के अध्यक्ष सहित बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे,सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े और सारंगढ़ बिलाइगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल एन पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम अत्यंत गौरवपूर्ण परिवेश में संपन्न हुआ। डॉ भरत पटेल को यह सम्मान प्राप्त होने पर उनके स्कूल के अनन्य स्नेही छात्र छात्राओं सहित पूरे शिक्षक स्टॉफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। <This message was edited>

Leave a Reply