उदयपुरा जनपद की ग्राम पंचायत रमपुरा में 27 नवम्बर को आयोजित होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर

संवाददाता गोविन्द दुबे उदयपुरा

रायसेन,
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को जिले की उदयपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत देवरी तहसील की ग्राम पंचायत रमपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहभागिता करेंगे। शिविर में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के निराकरण के साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Designed with WordPress