निर्गुण निराकार ब्रह्म को सगुण साकार रूप में प्रकट करने वाली जगदंबा हैं- ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज …. दैनिक दिव्य गौरव नरसिंहपुर-गोविन्द दुबे ।। श्री मातेश्वरी शक्तिपीठ, गंगानगर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तृतीय दिवस की कथा में कथा व्यास पूज्य ब्रह्मचारी श्री निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने देवी महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कल्प भेद से यह सारी कथाएं हैं इसमें आश्चर्य नहीं करना चाहिए | उन्होंने कहा कि राम जी ! दशरथ और माता कौशल्या को निमित्त बनाकर प्रकट हो जाते हैं इसलिए भगवान के जन्म को यद्यपि हम लोग जन्म कहते हैं वस्तुतः देखा जाए तो भगवान् का कभी जन्म नहीं होता । जब जन्म नहीं होता तो जन्मोत्सव क्यों मनाते हैं भगवान् का जन्मोत्सव उनका प्रकटोत्सव है । भगवान् उस समय प्रकट हुए थे उसी को हम जन्म बोलते हैं ‘भये प्रगट कृपाला’ जैसे पूर्व दिशा से सूर्य नारायण प्रकट होते हैं उसी प्रकार भगवान् प्रकट होते हैं। उनको प्रकट करने वाली कौन है? उनको जो प्रकट करने वाली वही जगदंबा महारानी हैं बिना शक्ति के बिना जगदंबा के भगवान् अवतार नहीं ले सकते । यह निर्गुण निराकार ब्रह्म हैं वही जगदंबा इनको अलग-अलग रूपों में प्रकट करती हैं इसलिए जगदंबा की महिमा ज्यादा है।

Leave a Reply