आष्टा । वर्तमान शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी के 2553 वां निर्वाण कल्याणक एवं दीपावली महापर्व सोमवार को कार्तिक कृष्ण अमावस्या के अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिव्योदय जैन तीर्थ किला मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम पूज्य मुनि श्री मुनिसागर महाराज, मुनि श्री अभेदसागर महाराज, मुनि श्री अगर्भसागर महाराज एवं ऐलक श्री मंथनसागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में पूज्य मुनिश्री के शुभ सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति आष्टा द्वारा समाज के संरक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री श्री धनरूपमल जैन को श्री दिगंबर जैन समाज पंचायत समिति  द्वारा समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया । आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष आनंद जैन, चातुर्मास समिति के संयोजक गोपी सेठी, अमन जैन रमेश आदिनाथ कैलाश जैन,धीरज जैन, पारस जैन, मनोज जैन, संतोष जैन, शरद जैन, मुकेश जैन ने श्री धनरूपमल जैन को समाज रत्न की उपाधि से सम्मानित किया है । श्री जैन को इस उपलब्धि पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सहित सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई दी

चित्र

धनरूपमल जैन
9893383607

Leave a Reply

Designed with WordPress